कोटा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के अभियान के तहत महापौर अनुसूया गोस्वामी खुद उत्तरी मैदान में पहुंचीं और मशीन पर सवार होकर साजीदेड़ा नाले की सफाई का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सफाई व्यवस्था को लेकर निर्देश भी दिए.
महापौर ने कहा कि कोटा को स्वच्छ बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी, और कांग्रेस पार्षदों के आरोपों को निराधार बताया.
सभी वार्डों में सफाई कर्मचारी तैनात हैं, फ्लाईओवरों की सफाई शुरू हो चुकी है और रात के समय व चिन्हित वार्डों में विशेष अभियान चलाया जा रहा है.