जयपुर में प्रेस वार्ता करते हुए राजस्थान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने पंचायत चुनाव में कांग्रेस को स्पष्ट जनादेश मिलने का दावा किया और कहा कि 300 से अधिक पंचायत समितियों में कांग्रेस को बहुमत मिला है जबकि बीजेपी करीब 60 समितियों तक सिमट गई है. डोटासरा ने राज्य सरकार पर तानाशाही, भ्रष्टाचार के पैसों से निर्वाचित सदस्यों का ईमान खरीदने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए पुलिस-प्रशासन के राजनीतिक इस्तेमाल के आरोप लगाए। देखिए जयपुर प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोविंद सिंह डोटासरा के पूरे बयान और प्रमुख दावे.