अलवर के बड़ौदा हत्याकांड मामले में गिरफ्तार आरोपी हर्ष के पिता वेद प्रकाश शर्मा ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि हर्ष की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और उसने पहले अपनी मां और भाई पर भी हमला किया था. आरोपी के हिंसक व्यवहार और डर के कारण ही पूरे परिवार को घर छोड़कर जाना पड़ा था। पिता ने पुलिस कार्रवाई का समर्थन करते हुए मांग की है कि कोर्ट आरोपी को सजा देने के साथ-साथ उसका मानसिक इलाज भी कराए.