आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को ताकत देने वाली माइक्रोचिप कंपनी NVIDIA और उसके सीईओ जेन्सेन हुआंग एक बड़े जासूसी विवाद के केंद्र में आ गए हैं. आरोप है कि एक महिला कारोबारी के माध्यम से वैश्विक एआई जंग के बीच अमेरिकी तकनीक और महत्वपूर्ण चिप डेटा तक पहुंच बनाने का प्रयास किया गया है. तकनीक की सुरक्षा और जासूसी के इन दावों के बीच अमेरिका में गहरी चिंता का माहौल है और मामले की गंभीरता को लेकर वैश्विक स्तर पर चर्चा जारी है.