राजस्थान में जीएसटी विभाग ने कर चोरी करने वाले कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदेशभर के 20 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर सर्वे किया. जांच के दौरान बिना बिल खरीद-फरोख्त, स्टॉक में गड़बड़ी और टर्नओवर छुपाकर टैक्स चोरी करने के कई बड़े मामले सामने आए हैं.विभाग ने कार्रवाई करते हुए विभिन्न प्रतिष्ठानों से करोड़ों रुपए का स्वैच्छिक कर और आईटीसी रिवर्सल के रूप में राशि जमा करवाई है.