Ajmer Human Trafficking: बच्ची से पहले Gang-Rape फिर शादी के नाम पर 32 हजार में बेचा

अजमेर पुलिस ने 'उमंग-7' अभियान के तहत मानव तस्करी और यौन शोषण के एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। दरगाह थाना पुलिस ने एक 14 वर्षीय नाबालिग बच्ची को चूरू के सरदारशहर से सकुशल बरामद किया, जिसे शादी के नाम पर महज 32,000 में बेच दिया गया था। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि बेचने से पहले नाबालिग के साथ पुष्कर के एक होटल में गैंगरेप भी किया गया था। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मोहम्मद जीशान सहित तीन महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। 

संबंधित वीडियो

barish_578668
2:36
सितंबर 29, 2026 15:29 pm IST