अजमेर रेलवे स्टेशन पर खातीपुरा-असारवा एक्सप्रेस को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. धमकी देने वाले राजसमंद निवासी एक युवक को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया है, जिस पर पहले भी सरकारी भवन को धमकी देने का आरोप है.पुलिस फिलहाल आरोपी युवक से सघन पूछताछ कर रही है ताकि इस धमकी के पीछे की असली मंशा का पता लगाया जा सके.