पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की खदान आवास में पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है.पत्नी कमलेश भड़ाना की शिकायत पर भोंडा गांव के 31 नामजद और 60-70 अज्ञात लोगों पर हत्या, दंगा और लूट सहित BNS की 12 धाराओं में केस दर्ज हुआ है . एफआईआर के मुताबिक, हमलावर लाठी, फरसा, कुल्हाड़ी व हथियारों से लैस होकर घुसे थे और बचाव में आए साथियों के साथ भी गंभीर मारपीट की.