बालोतरा जिले के पचपदरा (पाटोदी) इलाके में आज एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार रोडवेज बस और कार के बीच हुई भीषण भिड़ंत में एक ही परिवार के चार सगे भाइयों की जान चली गई। हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और शवों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।