राजस्थान के बालोतरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। समदड़ी थाना क्षेत्र के डेठरी हल्ट गांव में अज्ञात लोगों ने जोगी समाज की अस्थाई झोपड़ियों में आग लगा दी। देखते ही देखते 3 झोपड़ियां और उसमें रखा गरीबों का सारा सामान जलकर राख हो गया।