जयपुर में यूपीआई ट्रांजैक्शन पर संभावित मिनिमम चार्ज और टैक्स को लेकर व्यापारियों और आम जनता में भारी असमंजस बना हुआ है. पेट्रोल पंप डीलर्स और छोटे व्यापारियों का कहना है कि 60 से 70% कारोबार डिजिटल पेमेंट पर निर्भर है, ऐसे में चार्ज लगने पर ऑपरेशनल कॉस्ट बढ़ेगी और लोग दोबारा कैश लेनदेन की तरफ लौटने को मजबूर होंगे. राजस्थान पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि 15 तारीख तक समाधान नहीं निकला, तो पेट्रोल पंपों पर यूपीआई से भुगतान लेना बंद कर दिया जाएगा.