भरतपुर जिले के नदबई कस्बे से हिंसा की एक चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। यहाँ के जाटव मोहल्ले में नाली की सफाई को लेकर दो पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।