प्रदेश में पंचायती राज चुनाव की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। सूत्रों के अनुसार, कल शाम 5:00 बजे राज्य निर्वाचन आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है। राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह चुनाव कार्यक्रम की घोषणा करेंगे। ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद के लिए यह चुनाव 4 चरणों में कराए जाने की संभावना है।