बीकानेर के लूणकरणसर से एक दिल दहला देने वाली लेकिन प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। यहाँ राजपुरिया फाटा के पास एक बुजुर्ग होटल के बाहर बैठकर बस का इंतजार कर रहे थे, तभी अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया और वे बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े। वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया, लेकिन इसी बीच एक युवक 'देवदूत' बनकर सामने आया। युवक ने बिना समय गंवाए बुजुर्ग को CPR (Cardiopulmonary Resuscitation) देना शुरू किया।