Drug Free Rajasthan: राजस्थान में नशे के खिलाफ बड़ी जंग, NCB का एक्शन मोड ON | NCB Action Rajasthan
राजस्थान में नशे के खिलाफ नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर चल रहे इस अभियान के तहत ड्रग्स तस्करों और अवैध नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई की जा रही है।
NCB के अनुसार तस्करों ने अपना तरीका बदल लिया है। पहले गांजा ओडिशा, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल से राजस्थान आता था, लेकिन अब प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में ही अवैध गांजा और अफीम की खेती के मामले सामने आ रहे हैं।
हाल ही में उदयपुर क्षेत्र में करीब ₹200 करोड़ मूल्य की अवैध गांजा खेती नष्ट की गई। वहीं NCB ने संकेत दिए हैं कि आने वाले समय में नशे की कमाई से अर्जित करीब ₹400 करोड़ की अवैध संपत्तियों पर भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
NCB और ANTF की संयुक्त कार्रवाई से प्रदेश में ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क पर लगातार शिकंजा कस रहा है। देखिए इस पूरे अभियान और NCB के बड़े प्लान पर हमारी खास रिपोर्ट।
#ncb #rajasthannews #drugfreerajasthan #drugmafia #ncbaction #udaipurnews #ganjafarming #opiumfarming #drugsmuggling #antf #breakingnews
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan