बाड़मेर नगर परिषद के वार्ड संख्या 28 में नई पाइपलाइन बिछाने के दौरान पानी के कनेक्शन टूटने को लेकर भाजपा पार्षद रानूलाल खत्री और जलदाय विभाग के जेईएन स्वरूप सिंह के बीच तीखा विवाद हो गया. काम रुकवाने से नाराज जेईएन और पार्षद की फोन पर हुई बहस का 2 मिनट 11 सेकंड का ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल ऑडियो में जेईएन पार्षद को पार्षदी उतारने और घर से उठा लेने जैसी धमकी देते सुनाई दे रहे हैं, जिससे स्थानीय राजनीति गरमा गई है.