जयपुर स्थित महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी के नौवें दीक्षांत समारोह के दूसरे दिन 331 विद्यार्थियों को उपाधियां और शैक्षणिक सम्मान प्रदान किए गए. मुख्य अतिथि मुख्य सचिव वी श्रीनिवास ने चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में राजस्थान की प्रगति की सराहना की। वहीं चेयरपर्सन डॉ. विकास चंद्र स्वर्णकार ने 24 नए पाठ्यक्रम शुरू करने और देश-विदेश के संस्थानों के साथ शैक्षणिक-तकनीकी अनुबंधों की जानकारी दी.