केंद्र के परिसीमन प्रस्ताव के लागू होने पर राजस्थान विधानसभा की सीटें 200 से बढ़कर 300 और लोकसभा सीटें 25 से बढ़कर 38 होने का अनुमान है, जिससे बहुमत का आंकड़ा 151 और 33% महिला आरक्षण के तहत सीटों का गणित भी बदल सकता है. बढ़ती सदस्य संख्या को देखते हुए विधानसभा की बैठने की व्यवस्था पर भी चर्चा तेज है, जबकि नए निर्वाचन क्षेत्रों से नेताओं का जनाधार और चुनावी समीकरण प्रभावित होंगे। इस मुद्दे पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जल्दबाजी और मंशा पर सवाल उठाए, वहीं डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने महिला आरक्षण का विरोध करने पर विपक्ष को घेरा.