पंचायत चुनाव और बीकानेर जिला प्रमुख सीट को लेकर पूर्व मंत्री गोविंदराम मेघवाल और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के बीच तकरार खुलकर सामने आ गई . बगावत के आरोपों पर सरिता मेघवाल के खिलाफ कार्रवाई और सियासी बयानबाजी ने कांग्रेस के भीतर की खींचतान को और गहरा कर दिया है। गोविंदराम मेघवाल ने इसे स्वाभिमान और जातीय-क्षेत्रीय समीकरणों से जोड़ते हुए सवाल उठाए, जिससे राजस्थान की सियासत में हलचल तेज हो गई है.