SMS hospital negligence: SMS अस्पताल की बड़ी लापरवाही, खुद को जिंदा साबित करने भटक रहा युवक!

  • 3:09
  • प्रकाशित: नवम्बर 29, 2026
जयपुर के SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में आमेर के दिनेश सैनी को रिकॉर्ड में मृत दर्ज कर दिया गया. दिनेश 3 नवंबर को उंगली की चोट की पट्टी करवाने गए थे. उनका आरोप है कि रजिस्ट्रेशन में उनकी आईडी दूसरे मरीज दिनेश मीणा के रिकॉर्ड से जुड़ गई, और 4 नवंबर को उस मरीज की मौत के बाद उन्हें मृत दर्ज कर दिया गया. 21 नवंबर को डेथ सर्टिफिकेट जारी हुआ और 25 नवंबर को पहचान पोर्टल से मृत्यु प्रमाण पत्र भी निकला, जिसके बाद माँ के जन आधार से दिनेश का नाम अपने आप कट गया. आरोप है कि करीब 24 दिन से दिनेश खुद को जिंदा साबित करने के लिए चक्कर काट रहे हैं, और अस्पताल गलती सुधारने के बजाय शपथ पत्र और SDM के हस्ताक्षर माँग रहा है.

संबंधित वीडियो