Kota police line mess scam: जवानों की थाली और वर्दी तक नहीं छोड़ी,कैशियर का बड़ा खेल उजागर!

  • 7:56
  • प्रकाशित: नवम्बर 29, 2026
कोटा पुलिस लाइन मेस में लाखों रुपए के गबन और अनियमितताओं के मामले में जांच के बाद एएसआई रूपराम मीणा को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. जांच में फर्जी हस्ताक्षर से एफडी तुड़वाने, चेक से रकम निकालने, निजी क्यूआर कोड के इस्तेमाल, सिक्योरिटी फंड में गड़बड़ी और पुराने सरकारी सामान बेचने जैसे खुलासे सामने आए हैं। नयापुरा थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, जबकि मॉनिटरिंग में चूक को लेकर पूर्व आरआई की भूमिका भी जांच के दायरे में है.

संबंधित वीडियो