PWD review meeting: सड़कों में खानापूर्ति नहीं चलेगी! CM ने PWD अधिकारियों की लगाई क्लास|Politics

  • 2:54
  • प्रकाशित: नवम्बर 29, 2026
मुख्यमंत्री कार्यालय में सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें सड़कों का निर्माण पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ करने के निर्देश दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी धन का दुरुपयोग और अपव्यय किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं होगा. बैठक में सड़क निर्माण की प्रगति और बजट घोषणाओं के पेंडिंग कामों की जानकारी ली गई, और रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों को फटकार भी लगी. बजट सत्र से पहले मुख्यमंत्री बजट घोषणाओं में शत-प्रतिशत लक्ष्य चाहते हैं, इसलिए वे लगातार विभागों की बैठकें ले रहे हैं.

संबंधित वीडियो