, Khajuri Pradhan Election Clash: SP से भिड़े विधायक गोपीचंद मीणा? खजूरी में आग में घी का काम

  • 2:00
  • प्रकाशित: नवम्बर 29, 2026
भीलवाड़ा की खजूरी पंचायत समिति के प्रधान चुनाव में हुए बवाल के मामले में पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की है. FIR में बस में तोड़फोड़, आग लगाने की कोशिश, मारपीट और कांग्रेस सदस्यों को मतदान से रोकने के आरोप हैं, और स्थानीय विधायक गोपीचंद मीणा की मौजूदगी का ज़िक्र है. अगले दिन जांच के लिए पहुँचे SP सागर राणा और विधायक के बीच बहस का वीडियो वायरल हुआ। SP ने अपशब्द कहने का आरोप लगाया, जबकि विधायक का कहना है कि अपशब्द हंगामा करने वालों के लिए थे. पुलिस वायरल वीडियो और FIR के आरोपों की गहनता से जाँच करेगी, और उसके बाद ही साफ़ होगा कि बवाल के पीछे कौन ज़िम्मेदार था.

संबंधित वीडियो