मन की बात के 140वें एपिसोड में प्रधानमंत्री मोदी ने नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, फिट इंडिया, भारतीय विरासत और युवाओं के मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि ड्रग्स युवाओं के सपनों के सामने बड़ी चुनौती है और इसमें परिवार व समाज की भागीदारी जरूरी है.
उन्होंने संचार साथी पोर्टल से ₹5000 करोड़ से ज़्यादा के संभावित साइबर नुकसान को रोके जाने, बिहार म्यूजियम को वैश्विक पहचान मिलने और संडे ऑन साइकिल के 100 संस्करण पूरे होने का ज़िक्र किया.
जयपुर में भाजपा प्रदेश कार्यालय पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दिया कुमारी और प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने इसे सुना। सीएम ने इसे नवाचार और सामाजिक बदलाव सामने लाने का सशक्त माध्यम बताया.