बूंदी महोत्सव के तहत जिला प्रशासन ने बूंदी की विश्व प्रसिद्ध चित्र शैली को राष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए दो दिवसीय नेशनल आर्ट एग्ज़िबिशन आयोजित किया.
राजस्थान के अजमेर, उदयपुर और हाड़ौती सहित कई क्षेत्रों से आए चित्रकारों ने महलों, बावड़ियों, झीलों और लोक संस्कृति को कैनवास पर उकेरा, और कुछ युवा कलाकार क्रोशिए का काम भी दिखा रहे हैं.
कलाकारों को प्रशासन ने मंच दिया है, फाइनल स्टेज के बाद उन्हें पुरस्कार भी दिए जाएंगे.