जयपुर की राजस्थान पुलिस अकादमी में साइबर सिक्योरिटी हैकथॉन 2026 हुआ, जिसमें देश भर की 35 टीमें साइबर अपराध की 5 बड़ी चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोज रही हैं. इनमें फिशिंग लिंक की पहचान, मनी ट्रेल विश्लेषण, कॉल और इंटरनेट रिकॉर्ड के लिए AI सिस्टम, सोशल मीडिया-टेलीग्राम निगरानी और ATM फुटेज विश्लेषण शामिल हैं.
डिजिटल अरेस्ट, वेडिंग कार्ड की फर्जी APK फ़ाइल, OTP और फर्जी कस्टमर केयर जैसी ठगी के बढ़ते तरीकों के बीच इन टूल्स से ठगी की रकम को ट्रैक करने और संदिग्ध खाते होल्ड करवाने की प्रक्रिया तेज करने का लक्ष्य है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री की परिकल्पना के तहत साइबर टीमों को मज़बूत करने और जागरूकता अभियान पर ज़ोर है.