बीकानेर के खाजूवाला में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुरक्षा बलों ने हथियारों के एक बड़े जखीरे को बरामद कर देश के खिलाफ एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। खाजूवाला के 24 केएनडी (24 KND) गांव में एक किसान के खेत में लावारिस हालत में हथियार और एक ड्रोन मिलने से हड़कंप मच गया |