बीकानेर। जिले के गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक बमनुमा वस्तु मिलने से हडक़ंप मच गया। जानकारी के अनुसार यह बमनुमा वस्तु गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र के उदयरामसर गांव में मिली है। जैसे ही इसकी सूचना आसपास के लोगों को लगी तो हडक़ंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एतिहात के तौर पर बम को सुरक्षित करवाया गया है। फिलहाल बमनुमा वस्तु को लेकर सेना के अधिकारियों को सूचना दी गयी है आगे की कार्रवाई सेना के अधिकारियों के आने पर की जाएगी। #Rajasthan #cmbhajanlalsharma #crimenews #topnews