Nikaay Chunav जीते, अब Panchayat की तैयारी, BJP ने गांव की सरकार के लिए कसी कमर! | Political News

  • 7:34
  • प्रकाशित: सितम्बर 25, 2026
निकाय चुनावों में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अब राजस्थान के पंचायती राज चुनावों के लिए कमर कस ली है। शहरों में कमल खिलाने के बाद बीजेपी का पूरा फोकस अब गांव की चौपाल और पंचायत की सरकार पर शिफ्ट हो गया है। जयपुर दौरे पर पहुंचे बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने दादिया में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह से 'मिशन पंचायत' का औपचारिक आगाज किया। इस दौरान उन्होंने 90 प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर गांवों के लिए रवाना किया, जो प्रदेश की हर पंचायत तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का संदेश पहुंचाएंगे।

संबंधित वीडियो