राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2026 के चौथे और अंतिम चरण का मतदान कल होने जा रहा है, जिससे पहले सियासी सरगर्मी चरम पर है. प्रधान और जिला प्रमुख के चुनाव में क्रॉस वोटिंग और बागियों के डर से बचने के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की बाड़ेबंदी शुरू कर दी है. वोटिंग से पहले ही कई जिलों के उम्मीदवारों को सुरक्षित स्थानों और प्रशिक्षण शिविरों में भेजा जा रहा है ताकि बहुमत का आंकड़ा सुरक्षित रखा जा सके.