राजस्थान के बूंदी जिले से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ परीक्षा देने जा रही 8वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा का अपहरण कर तीन से अधिक युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। घटना बूंदी के कापरन इलाके की है, जहाँ बदमाशों ने छात्रा को रास्ते से उठाकर जंगल में ले जाकर उसके साथ दरिंदगी की। आरोपी छात्रा को लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गए।