राजस्थान के बूंदी में सोमवार को स्मार्ट मीटर और किसानों की मांगों को लेकर हुआ कांग्रेस का प्रदर्शन हिंसक हो गया। इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिंडोली विधायक अशोक चांदना और केशोरायपाटन विधायक सीएल प्रेमी सहित 28 नामजद और 150 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।