झुंझुनू जिले के चिड़ावा इलाके में एक बेहद दर्दनाक और भयानक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ एक तेज रफ्तार कैंपर गाड़ी ने बाइक सवार को न केवल टक्कर मारी, बल्कि उसे करीब 100 मीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गई।