देश की सबसे आधुनिक सड़क परियोजना 'दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे' अब अपनी सुरक्षा और निर्माण गुणवत्ता को लेकर विवादों में है। लगातार हो रहे दर्दनाक सड़क हादसों और निर्माण में धांधली की शिकायतों के बीच, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने खुद दिल्ली से कोटा तक का सफर तय कर 'रियलिटी चेक' किया।