CM Bhajanlal की बड़ी चेतावनी: 'Rajasthan में 1 भी घुसपैठिया बर्दाश्त नहीं'। Top News। Pak। Bangladesh

  • 4:01
  • प्रकाशित: दिसम्बर 30, 2025

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को सीतापुरा स्थित पूर्णिमा कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जयपुर प्रांत के 61वें अधिवेशन में शामिल हुए. इस दौरान सीएम ने अधिवेशन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में कोई भी घुसपैठिया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जो भी घुसपैठिया होगा उसे हर हाल में प्रदेश से बाहर किया जाएगा. जब हिंदू विस्थापितों को नागरिकता देने के लिए सीएए कानून लाया गया था, तब कांग्रेस ने उसका विरोध किया और अब घुसपैठियों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है तो एसआईआर का भी विरोध किया जा रहा है. #BhajanlalSharma #ABVP #RajasthanNews #Infiltrators #CAA #CongressVsBJP #JaipurNews #PoornimaCollege #RajasthanPolitics #NationalSecurity #CMBhajanlal #ABVPJaipur

संबंधित वीडियो