मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ स्थित एमबीएस रिसॉर्ट में बीजेपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ अहम संगठनात्मक बैठक की. इस बैठक में आगामी पंचायत चुनावों की रणनीति, संगठन को मजबूत करने के रोडमैप और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा हुई.स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार द्वारा युवाओं को नौकरी देने, पेपर लीक पर कार्रवाई और विकास कार्यों को लेकर उत्साह व्यक्त किया.