राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज उदयपुर दौरे पर हैं और करीब 1:55 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए वे बांसवाड़ा स्थित शक्तिपीठ त्रिपुरा सुंदरी मंदिर जाएंगे, जहां विधिविधान से पूजा-अर्चना करेंगे, गणमान्य नागरिकों और मंदिर के पुजारियों से बातचीत करेंगे. वे वहां करीब एक से डेढ़ घंटा रुकेंगे और शाम 6 बजे तक जयपुर लौटने का कार्यक्रम है.