राजधानी जयपुर की तपती सड़कों पर आज सियासत का पारा 'हाई' रहा। एक ओर कांग्रेस ने 'नीट पेपर लीक' मामले को लेकर केंद्र सरकार को घेरा और पुलिस की वाटर कैनन का सामना किया, तो दूसरी ओर राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री को "गद्दार" कहे जाने के विरोध में बीजेपी ने जमकर प्रदर्शन किया और पुतला फूँका।