Covid-19 Variants: जानलेवा है ये बहरुपिया Corona, एक्सपर्ट्स से जानें कैसे करें बचाव। AAPNI BAAT

Covid-19 Variants: कोरोना वायरस (Corona Virus) ने रूप बदलकर एक बार फिर से दस्तक दे दी है. सिंगापुर और हांगकांग में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी होने से भारत के लोग डरे हुए हैं. कोरोना (Corona Virus JN.1 Variant) का नाम सुनते ही हर किसी के जहन में फिर से साल 2020-21 की वो खौफनाक यादें ताजा हो उठती हैं, जिनको सोचने मात्र से ही रूह कांप जाए. एख बार फिर से केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र में कोरोना मरीज तेजी से बढ़ने लगे हैं. मुंबई के केईएम अस्पताल में दो कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत के बाद शहर में सतर्कता बढ़ा दी गई है. स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है. सवाल ये है कि कोरोना का नया वेरिएंट है क्या और यह कितना खतरनाक है. डिटेल में जानिए. 

संबंधित वीडियो

ACB_577443
22:54
सितंबर 26, 2026 23:19 pm IST