Dausa Accident: हाथ जोड़ते रहे पुलिसकर्मी! बाजार में मची चीख-पुकार । Top News । Breaking News

  • 2:03
  • प्रकाशित: नवम्बर 06, 2026
राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई से बड़ी खबर सामने आई है। भीड़भाड़ वाले इलाके में एक बेकाबू ट्रेलर ने जमकर तबाही मचाई। ट्रेलर ने रास्ते में आने वाले दर्जनों वाहनों को टक्कर मारते हुए रौंद दिया। हादसे के दौरान मौके पर चीख-पुकार मच गई। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने ट्रेलर को रोकने की कोशिश की। यहां तक कि पुलिसकर्मी चालक के सामने हाथ जोड़कर उसे रुकने की अपील करते नजर आए, लेकिन चालक नहीं रुका। हादसे में कई लोगों के घायल होने की सूचना है। घायलों को उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस और स्थानीय लोगों ने ट्रेलर का पीछा किया। वहीं अंग्रेजी बाजार के पास चालक को पकड़े जाने की सूचना भी सामने आई है। #DausaNews #Bandikui #TrailerAccident #RajasthanNews #RoadAccident #BreakingNews #TrafficPolice #RajasthanBreakingNews #NDTVRajasthan Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो