Dholpur Murder Case:: प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह? धौलपुर में पड़ोसी की गोली मारकर हत्या! Hindi News
धौलपुर जिले के सदर थाना क्षेत्र के मसूदपुर गांव में प्रेम प्रसंग के चलते हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के एक कांस्टेबल ने अपने पड़ोसी की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस के अनुसार आरोपी रोहित और मृतक की पत्नी के बीच कथित प्रेम संबंध थे। जब इस संबंध की जानकारी मृतक बहादुर सिंह को हुई तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद कांस्टेबल ने पड़ोसी की गोली मारकर हत्या कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कांस्टेबल एवं मृतक की पत्नी को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही पूरे प्रकरण का खुलासा करने की बात कही है।
#dholpur #murdercase #breakingnews #crimenews #loveaffair #uppolice #rajasthannews #dholpurnews #policeinvestigation #lovetriangle #latestnews #hindinews
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan