Zila Pramukh Election: जिला प्रमुख की कुर्सी पर महासंग्राम, 8 जिलों में किंगमेकर बने BAP-RLP!

  • 26:47
  • प्रकाशित: नवम्बर 24, 2026
Zila Pramukh Election: जिला प्रमुख की कुर्सी पर महासंग्राम, 8 जिलों में किंगमेकर बने BAP-RLP! पंचायती राज चुनाव के नतीजे आ चुके हैं, लेकिन अब सबसे बड़ा मुकाबला जिला प्रमुख की कुर्सी के लिए होने जा रहा है। राजस्थान की 23 जिला परिषदों में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिला है, जबकि 5 जिला परिषदों में बीजेपी बहुमत में है। लेकिन 8 ऐसे जिले हैं जहां किसी भी दल के पास बहुमत नहीं है। इन जिलों में BAP, RLP और निर्दलीय सदस्य निर्णायक भूमिका में हैं। BAP और RLP के पास कुल 30 सीटें हैं, जबकि निर्दलीयों को जोड़ने पर यह आंकड़ा 44 तक पहुंच जाता है। ऐसे में जिला प्रमुख का चुनाव पूरी तरह से जोड़-तोड़ और समर्थन जुटाने पर निर्भर हो गया है। बालोतरा, बांसवाड़ा, डीडवाना-कुचामन, डीग, डूंगरपुर, खैरथल-तिजारा, प्रतापगढ़ और सलूंबर में राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं। वहीं चूरू, राजसमंद, ब्यावर और झालावाड़ जैसे जिलों में भी मुकाबला बेहद रोचक माना जा रहा है। बाड़ेबंदी, होटल पॉलिटिक्स और समर्थन जुटाने की कवायद के बीच 25 नवंबर को जिला प्रमुख की तस्वीर साफ हो जाएगी। #rajasthanpolitics #zilapramukh #districtchiefelection #breakingnews #congress #bjp #bap #rlp #panchayatelection #politicalnews Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो