Jhunjhunu Retired Army Man Killed: दामाद और परिजनों पर हत्या का आरोप, रिटायर्ड फौजी ने तोड़ा दम!
झुंझुनूं जिले के चिड़ावा कस्बे में घरेलू विवाद के चलते एक 66 वर्षीय रिटायर्ड फौजी की कथित रूप से मारपीट कर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान हरियाणा के चरखी दादरी जिले के रूदरोल गांव निवासी पूर्व सूबेदार सुरेश कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार सुरेश कुमार अपनी बेटी से मिलने चिड़ावा आए थे। आरोप है कि सूरजगढ़ तिराहे के पास उनके दामाद और उसके परिजनों ने उनके साथ बेरहमी से मारपीट की। सिर में गंभीर चोट लगने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
#jhunjhunu #chirawa #breakingnews #crimenews #retiredarmyman #exserviceman #murdercase #rajasthannews #jhunjhununews
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan