District Pramukh Election Rajasthan: अलवर, बूंदी, भरतपुर में नामांकन पूरा, अब शुरू असली मुकाबला!
राजस्थान में जिला प्रमुख चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। नामांकन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब सभी की नजरें मतदान पर हैं। अलवर में बीजेपी ने संतोष मीणा को जिला प्रमुख प्रत्याशी बनाया है, जबकि यहां कांग्रेस बहुमत में है। वहीं बूंदी में भी कांग्रेस के 21 सदस्य होने के बावजूद बीजेपी ने मनीष सैनी को मैदान में उतारकर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है।
दूसरी ओर भरतपुर में कांग्रेस प्रत्याशी रानूवाला ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, सांसद संजना जाटव और भजन लाल जाटव भी मौजूद रहे।
अब नामांकन जांच, मतदान और मतगणना के बाद यह साफ होगा कि जिला प्रमुख की कुर्सी पर किसका कब्जा होगा। राजनीतिक दलों के दावे और अंदरूनी समीकरण इस चुनाव को बेहद रोमांचक बना रहे हैं।
#districtpramukh #rajasthanpolitics #bjp #congress #breakingnews #politicalnews #alwar #bundi #bharatpur #zilaparishad #electionupdate #panchayatelection #rajasthannews #latestnews #hindinews
Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट।
NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.
https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW
हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/
हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial
हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan