Sarita Chauhan: Congress की अंदरूनी कलह सड़क पर, जिला प्रमुख पद पर बगावती Nomination! Nikita Dudi

  • 12:46
  • प्रकाशित: नवम्बर 25, 2026
Sarita Chauhan: Congress की अंदरूनी कलह सड़क पर, जिला प्रमुख पद पर बगावती Nomination! Nikita Dudi बीकानेर में जिला प्रमुख चुनाव से पहले कांग्रेस की अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई है। कांग्रेस द्वारा निकिता डूडी को जिला प्रमुख पद का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जाने के बावजूद सरिता चौहान ने नामांकन दाखिल कर सियासी हलचल बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि यह मुकाबला अब केवल जिला प्रमुख पद का नहीं, बल्कि कांग्रेस के भीतर दो प्रभावशाली खेमों के बीच प्रतिष्ठा की लड़ाई बन गया है। नामांकन दाखिल करने के बाद सरिता चौहान ने कहा कि यह लड़ाई उनकी व्यक्तिगत राजनीतिक पहचान की है और इसमें उनके पिता या भाई की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने टिकट वितरण पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी ने हाल ही में आई एक नई नेता को प्रत्याशी बना दिया। इस घटनाक्रम ने बीकानेर कांग्रेस में चल रही गुटबाजी और अंदरूनी असंतोष को एक बार फिर उजागर कर दिया है। #bikaner #congress #districtpramukh #saritachauhan #nikitadudi #politicalnews #breakingnews #bikanernews #rajasthanpolitics #congressrebellion #electionupdate #hindinews Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो