राजस्थान के डीडवाना में पुलिस और वकीलों के बीच गतिरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। थानाधिकारी राजेंद्र सिंह कमांडो द्वारा एक वरिष्ठ अधिवक्ता के साथ किए गए कथित दुर्व्यवहार के विरोध में वकीलों का धरना आज चौथे दिन भी जारी रहा।