राजस्थान के 17 जिलों की तस्वीर और तकदीर बदलने वाली महत्वकांक्षी योजना "राम जल सेतु लिंक परियोजना" (Ram Jal Setu Link Project) अब तेजी से आकार ले रही है। चंबल नदी पर बन रहा 2.28 किमी लंबा यह एक्वाडक्ट (Aqueduct) न केवल देश का सबसे लंबा जल सेतु है, बल्कि आधुनिक इंजीनियरिंग का एक बेजोड़ नमूना भी है।