अपने कोटा प्रवास के दौरान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक बड़ी जनसुनवाई की, जिसमें शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुँचे। विशेष रूप से किसानों ने मानसून सीजन के मद्देनजर खाद की उपलब्धता और नहरी पानी की आपूर्ति का मुद्दा उठाया।