छोड़ेदा गाँव में नशे के आदी एक कलयुगी बेटे लेखराज ने अपने ही 65 वर्षीय बुजुर्ग पिता राम रतन मीणा की लाठी से पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पिता उसे नशा करने से टोकते थे, जिससे नाराज होकर बेटे ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।