Fire News Rajasthan: दीपावली पर आग का तांडव! कई जिलों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान! Hindi News

  • 3:37
  • प्रकाशित: नवम्बर 09, 2026
Fire News Rajasthan: दीपावली पर आग का तांडव! कई जिलों में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान! Hindi News दीपावली की खुशियों के बीच राजस्थान के कई जिलों से आगजनी की घटनाएं सामने आईं। तेजाजी चौक स्थित कबाड़ गोदाम में भीषण आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। भाट मोहल्ले में इलेक्ट्रॉनिक और स्टेशनरी का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। वहीं लवकुश वाटिका में पटाखों की चिंगारी से आग भड़कने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जालौर के देसू गांव में भील समाज के तीन झोपड़े जलकर राख हो गए। घरेलू सामान और जरूरी दस्तावेज भी आग में नष्ट हो गए, जिससे तीन परिवारों के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। उधर कोटा के कैथूनी क्षेत्र में फर्नीचर की दुकान और बजरंग नगर में खड़ी ऑटो में आग लग गई। दमकल और पुलिस की टीमों ने कड़ी मशक्कत के बाद सभी जगहों पर आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि किसी भी घटना में जनहानि की सूचना नहीं है। #rajasthannews #fireincident #diwali2026 #kotanews #jalorenews #breakingnews #firebrigade #agnikand #localnews #hindinews #latestnews #viralnews Rajasthan News, Hindi News, Politics, Crime, Accident & Educational Updates - सब कुछ एक जगह। CM Bhajan Lal Sharma, Diya Kumari, Ashok Gehlot और BJP-Congress से जुड़ी हर अपडेट। NDTV Rajasthan Live TV देखने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें. https://www.youtube.com/live/HkBbHpa1_Hk?si=cQqBazzLQ1Q5AnnW हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब करें : https://rajasthan.ndtv.in/ हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें : https://www.instagram.com/ndtvrajasthan/ हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/ndtvrajasthanofficial हमें ट्विटर पर फॉलो करें : https://twitter.com/NDTV_Rajasthan

संबंधित वीडियो